Pages

Monday, August 18, 2014

आज चलो हम आपको
कविता एक सुनाते हैं,
दिल में जो भी मचलता है
शब्दों में उसे बताते हैं ।
 
कुछ गीत पुराने गाते हैं, 
कुछ यादों तक वापस जाते हैं, 
चलते चलते जो छूट गईं
उन राहों की बात बताते हैं  । 
 
माहौल सा इक सजाते हैं
यूँ सांसों को महकाते हैं, 
यादों के इस गुलशन में
धीमी खुशबू लहराते हैं । 
 
कुछ आज की खबर बताते हैं
कुछ कल के सपने सुनाते हैं, 
छुट्टी का है दिन आज का
बस यूँ ही हम गपियाते हैं । 
 
आज चलो हम आपको
कविता एक सुनाते हैं
दिल में जो भी मचलता है
शब्दों में उसे बताते हैं ।
 
 
 

 
 

No comments: